फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ऐसा ही रहा खराब तो बढ़ जाएंगे आलू-टमाटर के भाव

Thu, 04 Jan 2018 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुरादाबाद
विज्ञापन
vegetables
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड का असर जन जीवन पर ही नहीं पड़ रहा, सब्जियां भी इससे अछूती नहीं रहीं। जानकारों का कहना है कि अगर मकर संक्राति तक ऐसा ही मौसम रहा तो सब्जियां महंगी होने के आसार हैं। सब्जी वेलफेयर आढ़त एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि ऐसे मौसम के चलते आलू और टमाटर की आवक भी घटेगी। इसलिए थोक और खुदरा दोनों बाजार में आलू और टमाटर के दाम बढ़ेेंगे। 
विज्ञापन


मनमाफिक दाम नहीं मिलने के कारण किसान जानवरों को आलू खिलाने को मजबूर हैं। लेकिन, नववर्ष पर बदले मौसम से किसानों के चेहरे पर राहत है। क्योंकि, मकर संक्रांति तक ऐसा ही मौसम बना रहता है। शीत लहर और कोहरे का कहर बना रहता है। तो इससे आलू और टमाटर के दाम बढ़ेंगे। 

सब्जी वेलफेयर आढ़त एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि हाल में आलू चार से पांच रुपये प्रति किलोग्राम और टमाटर आठ से नौ रुपये प्रति किलोग्राम थोक के भाव से बिक रहा है। लेकिन, यही मौसम बना रहता है तो आलू आठ से नौ रुपये प्रति किलोग्राम और टमाटर 11 से 12 रुपये प्रति किलोग्राम थोक में बिक सकता है। 
विज्ञापन



हरिओम गुप्ता, महामंत्री, सब्जी वेलफेयर आढ़त एसोसिएशन कहते हैं कि अब तक किसान को आलू और टमाटर के मनमाफिक दाम नहीं मिल रहे हैं। इससे किसान काफी परेशान है। लेकिन, ऐसा ही मौसम मकर संक्रांति तक बना रहा है तो आलू और टमाटर के दामों में वृद्घि होगी।


सुशील कुमार गुप्ता, संरक्षक, सब्जी वेलफेयर आढ़त एसोसिएशन का कहना है कि कोहरे और शीतलहर के चलते आलू और टमाटर की आवक घटेगी। साथ ही फसलों को भी नुकसान होगा। जिसका असर बाजार पर पड़ेगा। सब्जियों के दामों में वृद्घि होगी। ग्राहकों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें