फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.5 डिग्री पहुंचा यूपी का न्यूनतम तापमान, मुरादाबाद तीसरा सबसे सर्द शहर

Thu, 04 Jan 2018 03:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मुरादाबाद।
विज्ञापन
कोहरे में गुजरते वाहन चालक। - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
मौसम का मिजाज दिन पर दिन तल्ख होता जा रहा है। दो दिन में अचानक पारे में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सबसे सर्द दिन के तौर पर दर्ज किया गया था। लेकिन बुधवार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार अब तक का सबसे सर्द दिन रहा। 
विज्ञापन


रायबरेली का फुरसतंगज प्रदेश का सबसे सर्द इलाका रहा। जबकि कानुपर दूसरा और मुरादाबाद तीसरा सबसे सर्द शहर रहा। मंगलवार को अधिकतम पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री कम था। 

लेकिन दिन भर सूरज न दिखाई देने और सर्द हवाओं के चलते बुधवार का तापमान और कम दर्ज किया गया। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम पारे में एक ही दिन में सामान्य से तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। 
विज्ञापन


फुरसतगंज का अधिकतम पारा 15.1 डिग्री जबकी न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि कानपुर का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। मुरादाबाद का न्यूनतम पारा 6 डिग्री और हरदोई का न्यूनतम पारा 6.5 डिग्री दर्ज किया। 

अधिकतम तापमान के लिहाज से प्रदेश में बरेली सबसे सर्द रहा। यहां का अधिकतम पारा 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम के अनुमान के मुताबिक गुरुवार को भी घना कोहरा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें