फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सिलिंडर चाहिए... शादी वाले 72 घरों ने लगाईं अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शादी समारोह के लिए गैस सिलिंडर इकट्ठा करना अभिभावकों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। जिले के 72 से अधिक लोगों ने शादी समारोह में कामर्शियल गैस सिलिंडर दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। बताया है कि बेटी की शादी है शीघ्र गैस सिलिंडर दिला दिजिए।
विज्ञापन

डीएम एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने एजेंसियों को सिर्फ पंजीकृत लोगों को गैस सिलिंडर देने के निर्देश दिए हैं। गैर पंजीकृत लोगों को एजेंसी से गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। इसी वजह से काफी संख्या में मजदूर वर्ग के लोग काम छोड़कर अपने घरों को चले गए हैं। जिले में शादी समारोह के दौरान खाना और मिठाई बनाने के लिए शहर से लेकर देहात तक अमूमन पांच से दस गैस सिलिंडरों की जरूरत प़ड़ रही है। इस मामले में 72 से अधिक लोगों ने जिला पूर्ति कार्यालय में शादी का कार्ड लगाकर गैस सिलिंडर की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें