फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश में ‘नौटंकी’, मेयर को गुस्सा क्याें आया

Thu, 11 May 2017 03:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ताधारी दल के तीन मुख्य गुटों की तनातनी कभी भी किसी भी गुट पर भारी पड़ सकती है। कुछ ऐसा ही स्थिति से बुधवार को मेयर विनोद अग्रवाल और एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त को गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान दोनों नेता मौजूद थे लेकिन संचालक ने महज अफसरों से दीप प्रज्जवलन करा दिया। इस पर दोनाें नेता प्रदर्शनी से उठकर चले गए। हालांकि बाद में अफसरों के मान मनौव्वल पर दोनों वापस प्रदर्शनी में पहुंचे।

जिला कृषि, विकास एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी ‘मुरादाबाद महोत्सव-2017’ के पहले दिन ही अच्छी भली नौटंकी हो गई। मंच पर दीप प्रज्ज्वलन के लिए नहीं बुलाए जाने पर जनप्रतिनिधियों ने अपना अपमान समझा और कुर्सियों से उठ कर चले गए।
विज्ञापन


दीप प्रज्जवलन के लिए संचालक प्रदीप शर्मा ने मुख्य अतिथि ओंकार सिंह, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी मनोज तिवारी समेत विभिन्न लोगों को बुलाया लेकिन मंच के नीचे पहले से बैठे एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त और मेयर विनोद अग्रवाल व भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता को कॉल नहीं किया।

इस पर एमएलसी जहां चुपके से कुर्सी से उठ कर चल दिए। वहीं मेयर और मेयर के समर्थक नाराजगी जताते हुए कुर्सी से उठे और अपमान, अपमान करते हुए वहां से चले गए। मंच से मुख्य द्वारा पर आकर मेयर और उनके समर्थनों ने खूब हंगामा किया।

मेयर ने कहा कि नीचे जनप्रतिनिधि घंटों से कार्यक्रम के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन जनप्रतिनिधियों को मंच पर न बुलाकर सिर्फ अधिकारियों को ही सम्मान दिया गया। उनके कुछ समर्थक इतने गुस्से में थे कि विरोध जताने के लिए कुछ देर के लिए मुख्य द्वारा पर ही बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें