फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज से पहले घर से शुरू करें परिवर्तन

Sat, 27 Feb 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार की ओर से संचालित महिला योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी, योजनाओं के क्रियान्वयन, उपयोगिता और सुझावों पर दयानन्द आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में विवि अनुदान आयोग की ओर से संपोषित दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए प्रवक्ताओं और शोध छात्रों ने अपने शोध पत्र पढ़े।
विज्ञापन



संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता रहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अर्चना टंडन, इग्नू से आईं लेखिका एवं अनुवादक सोनाली मिश्रा, संतोष रानी गुप्ता और उप निबंधक बिसौली डा. डिम्पल शर्मा ने महिला अधिकारों, कानूनों, सामाजिक संघर्षों पर विमर्श किया। मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि महिलाएं हनुमान हैं जो अपनी ताकत और अधिकारोें को नहीं पहचानतीं।


अपने घरों मेें बेटियों को महिला अधिकारों और कानूनों की शिक्षा देनी चाहिए। हमें परिवर्तन घर से ही शुरू करना होगा। इसके बाद समाज में लड़ाई लड़ें। बेटियों को चुप रहने के बजाए गलत का विरोध करने की शिक्षा दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. स्वीटी तालवाड़ ने तथा संचालन डा. कंचन सिंह ने किया।
विज्ञापन



आयोजन सचिव डा. मनी बंसल, डा. रीना मित्तल, डा. अर्चना राठौर ने संयुक्त संयोजन किया। डा. रीना मित्तल, डा. ऋतु दीक्षित, डा. सुजाता, डा. संतोष सिंह, डा. मंजू जौहरी का सहयोग रहा। द्वितीय तकनीकी सत्र में अध्यक्षता डा. जौली गर्ग ने की। बीच वक्तव्य लखनऊ से आईं डा. पायल, चंदौसी की डा. मधुलिका और डा. नीलम गुप्ता ने किया। इस सत्र में 16 शोधार्थियों और प्रवक्ताओं ने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें