फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: चौराहों पर सायरन बजते ही 52 सेकंड के लिए थमी पीतलनगरी, राष्ट्रगान में सभी ने लिया भाग

Tue, 15 Aug 2023 10:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में मुरादाबाद के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सुबह दस बजे प्रमुख चौराहों पर सायरन के साथ राष्ट्रगान बजा तो लोग सम्मान में जहां जिस स्थिति में थे खड़े हो गए। लोगों ने चौराहों पर अपने वाहनों का रोक इस अभियान में हिस्सा लिया।  
विज्ञापन
मुरादाबाद के फब्बारा चौक पर राष्ट्रगान के दौरान लोग - फोटो : रंजीत ठाकुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत मंगलवार की सुबह 10 बजे सायरन बजते ही पूरी पीतल नगरी 52 सेकंड के लिए थम गई। सामूहिक राष्ट्रगान के इस महाआयोजन में सभी महानगर वासियों ने हिस्सा लें। राष्ट्रगान बजते ही जो जहां था उसी जगह थम गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहों पर भारत माता की जय के नारे लगे। कई लोग हाथों में तिरंगा लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे।  शहर के सभी चौराहों पर स्मार्ट सिटी के सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से राष्ट्रगान की धुन बजी। अमर उजाला की पहल पर प्रशासन, नगर निगम समेत सभी विभाग और शहरी इस गौरवशाली आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं।

मुरादाबाद में 15 अगस्त के मौके पर सुबह 10 बजे शहर के प्रमुख चौराहों पीली कोठी, फव्वारा, मानसरोवर गेट, गांगन तिराहा और अकबर किला तिराहा में एक साथ राष्ट्रगान बजा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें