फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चेकिंग स्टाफ के समर्थन में उतरी नरमू, सीनियर डीसीएम के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टिकट चेकिंग स्टाफ की समस्याओं को लेकर अब नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन भी उनके समर्थन में उतर आई है। शुक्रवार को यूनियन ने डीआरएम कार्यालय परिसर में सीनियर डीसीएम के दफ्तर के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। नरमू ने चेकिंग स्टाफ के साथ शोषण, मानसिक उत्पीड़न और ड्यूटी रोस्टर में अनियमितताओं का आरोप लगाकर विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनियन के आह्वान पर टिकट चेकिंग स्टाफ, पदाधिकारी और कर्मचारी भोजनावकाश के दौरान एकत्र हुए और रैली निकालकर सीनियर डीसीएम के कार्यालय के बाहर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने शोषण बंद करो, सीनियर डीसीएम न्याय करो जैसे नारे लगाए। कर्मचारियों का आरोप था कि मुरादाबाद में तैनात सीआईटी लाइन द्वारा उन पर अनावश्यक कार्यभार और राजस्व लक्ष्य का दबाव बनाया जा रहा है।
ड्यूटी रोस्टर में लगातार अनियमितताएं की जा रही हैं। इससे कर्मचारियों को मानसिक तनाव और कार्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन पर सीआईटी लाइन का घेराव किया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा में नरमू के मंडल मंत्री राजेश चौबे ने कहा कि टिकट चेकिंग स्टाफ रेलवे का महत्वपूर्ण अंग है, लेकिन उन्हें सम्मानजनक वातावरण नहीं मिल रहा है। उन्होंने रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुरूप कोच मैनिंग सुनिश्चित करने, प्रति ट्रेन अर्निंग के दबाव को समाप्त करने, एचओईआर नियमों का पालन कराने, ड्यूटी रोस्टर की विसंगतियां दूर करने तथा कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग उठाई।


रेलवे बोर्ड के नियमों के खिलाफ जाकर कराया जा रहा काम
पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों में कोच मैनिंग (चेकिंग) को लेकर रेलवे बोर्ड के स्पष्ट नियम हैं कि एक टीटीई कितने कोच चेक करेगा। इसके विपरीत जाकर मनमानी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है और कई मामलों में पर्याप्त विश्राम भी नहीं मिल पा रहा। चौबे ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो यूनियन चरणबद्ध आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने की। प्रदर्शन करने वालों में सहायक मंडल मंत्री सुहेल खालिद, शिवराज सिंह, दीपक यादव, आईवन एडिशन सहित डेढ़ सौ से अधिक कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें