फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह पर नमाज आज सुबह आठ बजे

विज्ञापन
ईद का चांद देखने के बाद दुआ करती युवतियां।अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले भर में मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली आजाद ने इसका एलान कर दिया है। इसके साथ ही लोगों ने ईद की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को शहर में सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में खासी रौनक रही। शहर के ईदगाह में मंगलवार सुबह ईद की नमाज आठ बजे अदा की जाएगी। ईदगाह में दिन भर इसकी व्यवस्था मुकम्मल करने का काम किया गया
विज्ञापन

मंगलवार को ईद मनाए जाने का एलान रविवार को ही शाम ही कर दिया गया था। सोमवार रमजान का आखिरी दिन था। सोमवार से ही घरों में ईद की तैयारी शुरू हो गई थी। महिलाओं ने घरों में ईद के मौके पर बनाए जाने वाले तरह-तरह के पकवान की तैयारियां शुरू कर दी। सोमवार पूरे दिन बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों के साथ-साथ किराने और मेवे की दुकानों पर भी लोगों की काफी भीड़ रही। कोई सेवईं खरीद रहा था तो कोई कुर्ता-पजामा। चूड़ी, जूता, चप्पल की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आई।
त्योहार पर पेयजल व्यवस्था रहेगी दुरुस्त, तैयारियां पूरी
मुरादाबाद। ईद की नमाज के दौरान वजू के लिए वहां पानी की किसी तरह किल्लत न हो इसकी सभी तैयारी नगर निगम के जलकल विभाग ने पूरी कर ली है। ईदगाह पर वजू के लिए अस्थायी टोटियों के लगाने का काम भी सोमवार शाम पूरा कर लिया गया। जीएम (जलकल) एके राजपूत, सहायक अभियंता बीआर अशोक ने ईदगाह पहुंच कर वहां तैयारियों का जायजा लिया। एई (जलकल) ने बताया कि ईदगाह पर वजू के लिए पानी के पांच टैंकर भर कर खड़े रहेंगे। इसके अलावा अस्थाई टोटियां भी ईदगाह मैदान में लगाने का काम भी सोमवार की शाम तक पूरा कर लिया गया है। बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में पानी की सप्लाई बाधित न होने पाए इसके लिए 17 जनरेटरों की व्यवस्था की गई है। पानी के पांच अतिरिक्त टैंकर पीलीकोठी स्थित कार्यालय पर भर कर खड़े रहेंगे। जहां कहीं भी पेयजल की समस्या आएगी वहां तुरंत उसे भेजा जाएगा। पूरे शहर को चार जोन में बांट कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

15 आवारा कुत्ते पकड़े, 28 स्थानों पर बैरिकेडिंग
मुरादाबाद। मंगलवार को ईद की नमाज के दौरान कोई आवारा पशु ईदगाह क्षेत्र में न प्रवेश कर सके इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था का दावा किया है। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ईदगाह क्षेत्र से 15 कुत्तों को नगर निगम की डॉग स्क्वायड टीम ने पकड़ कर रामगंगा क्षेत्र में ले जाकर छोड़ा है। इसके साथ ही ईदगाह की ओर जाने वाले रास्तों व गलियों से कोई छुट्टा पशु नमाज स्थल न पहुंच सके इसके लिए 28 स्थानों पर बैरिकेडिंग भी लगाई गई है।
ईदगाह व इर्द-गिर्द कराई फॉगिंग, सैनिटाइजेशन
नगर निगम की टीम ने ईदगाह मैदान में सैनिटाइजेशन और ईदगाह तथा उसके आसपास के क्षेत्र में फागिंग कराने का काम किया। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने पिछले दो दिनों से प्रतिदिन शाम को यह कार्य कराया जा रहा है।
बाजारों में सफाई व सैनिटाइजेशन
अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ईद और अक्षय तृतीया को लेकर बाजारों में भीड़ को देखते हुए वहां साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ-साथ सैनिटाइजेशन और फागिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें