फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंचे अफसरों को पूर्व नगर आयुक्त ने लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम मुरादाबाद के अमले ने शुक्र्रवार को होटल मानसरोवर पैराडाइज के बाहर बने एक स्वागत द्वार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का दावा है कि 58 लाख रुपये का कर न चुकाने पर यह कार्रवाई की गई है। मामला दिलचस्प तब हो गया जब निगम के ही गलियारों में इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया कि निगम के ही एक पूर्व अधिकारी के आयोजन का मजा किरकिरा करने के लिए एक वरिष्ठ नेता के इशारे पर यह कार्रवाई हुई। नेता और अधिकारी के मतभेद पहले भी चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, राजीव लोचन पाठक, साहब सिंह, मनोज पापड़ा, आरिफ, सुब्हान, मोहित समेत नगर निगम की पूरी टीम होटल मानसरोवर पैराडाइज पर पहुंच गई । मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के मुताबिक मानसरोवर पैराडाइज पर करीब 6 सालोें का 58 लाख रुपये का कर बकाया है। नोटिस जारी होने के बाद मानसरोवर पैराडाइज का प्रबंधन कोर्ट में भी गया, लेकिन उसको राहत नहीं मिली। शुक्रवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। कर निर्धारण अधिकारी के मुताबिक अस्थाई गेट को जेसीबी की मदद से तुड़वा दिया गया था। दूसरा गेट तुड़वाया जाना था। तभी एक अधिकारी होटल से बाहर निकले और इस बाबत उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया। तब पता चला कि इन अधिकारी की बेटी की सगाई का समारोह शहर के एक दूसरे होटल में था पर मेहमानों तथा परिवार के सदस्यों के ठहरने तथा स्वागत सत्कार की व्यवस्था यहीं थी। उक्त अधिकारी की जब नगर आयुक्त संजय चौहान से फोन पर वार्ता हुई और पूरा मामला बताया गया तो इस टीम को तत्काल वापस आने को कहा गया। बताया यह जा रहा है कि नगरायुक्त से यह बात छुपाई गई थी वहां इस तरह का आयोजन था।
इस होटल पर कर बकाया है। इसलिए टीम वहां गई थी। और कोई बात नहीं है। इस बाबत होटल प्रबंधन ने समय मांगा है। यदि इस समय पर उसने पैसा जमा नहीं किया तो फिर कार्रवाई की जाएगी- संजय चौहान नगर आयुक्त संजय चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें