कटघर में नहीं रुक रहीं हत्याए
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में करीब डेढ़ महीने में यह तीसरी हत्या है। इससे पहले सात सितंबर की शाम दुर्गेश नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में शामिल सुभाष यादव, नकुल यादव, विक्की दिवाकर अब तक पुलिस के हाथ नहीं आए।
इस घटना के कुछ दिन बाद ही बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार की रात भाजपा नेता के भतीजे की चाकू से हमला कर हत्या कर दी है।