फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनाठेर में युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 19 Feb 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर के गांव रसूलपुर हमीर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हो रही ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच में आने से युवक को गोली लग गई और वह वहीं ढेर हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




रिपोर्ट में ग्राम प्रधान के पति और पूर्व प्रधान को भी नामजद किया गया है। दोनों विरोधी गुट के हैं। किस पक्ष की गोली युवक को लगी यह पुलिस तफ्तीश से साफ होगा। मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर हमीर में ग्राम प्रधान के पति मोहम्मद जुबैर और उसके तहेरे भाई पूर्व प्रधान मोहम्मद असलम में रंजिश है।


प्रधानी का चुनाव दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ लड़ा था। जुबैर की पत्नी अर्जेशमां दूसरी बार भी प्रधानी का चुनाव जीत गई। गुरुवार को ग्राम प्रधान ने अपने मकान का कूड़ा पूर्व प्रधान असलम के मकान के सामने डलवा दिया। जिसका असलम के बेटे अनवर ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं हो गई। कुछ ही देर में विवाद संघर्ष में बदल गया। इस दौरान हुई फायरिंग से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन



फायरिंग के दौरान बचाव को आए पड़ोस में ही रहने वाले सद्दाम (22) पुत्र मौखा शाह के सीने में गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक सद्दाम पूर्व प्रधान असलम के ट्रक का चालक बताया जा रहा है। मारपीट में मोहम्मद असलम, तबस्सुम, मुजम्मिल, आसिफ आदि जख्मी हो गए।


सूचना पर मैनाठेर कोतवाल राजेश सोेलंकी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। कुछ देर बाद एसपी देहात सुजाता सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर प्रत्यक्षदर्शियों के अलावा सद्दाम के परिजनों से जानकारी जुटाई। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें