फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजान कॉल आने पर घर से निकला था युवक, रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर पर युवक की लाश शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैक पर मिली थी। आईजी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मतलबपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात एक युवक का शव मिला था। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया था, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रविवार को मृतक की पहचान सलेमपुर बांगर निवासी बाइस वर्षीय संजय के रूप में हुई थी। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की थी। संजय के भाई राजकुमार ने हत्या का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने हत्या का केस दर्ज नहीं किया था। पुलिस इसे हादसा बता रही थी। राजकुमार और उनके परिवार के लोग आईजी रमित शर्मा से मिले थे और उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर हत्या का केस दर्ज कराने की मांग की। राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार रात दस बजे संजय के मोबाइल पर अंजान नंबर कॉल आई थी। कॉल के बाद संजय बिना कुछ बताए ही घर से बाहर चला गया था। जब वह काफी देर बाद तक भी घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। भाई का आरोप है कि संजय की हत्या करने के बाद उसके शव को रेलवे ट्रैक के बीच रख दिया गया था। थाना प्रभारी नवल मारवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। तफ्तीश में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीएम रिपोर्ट में अत्याधिक खून बह जाने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें