फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बर्तन कारोबारी शाकिर के बेटे अब्दुल्ला की हत्या करने के आरोप में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहसिन चौधरी को पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। मोहसिन के साथी सरताज को बुधवार को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

पाकबड़ा के मुल्लाओं वाला मोहल्ला निवासी शाकिर के 19 वर्षीय बेटे अब्दुल्ला की रविवार की रात मझोला क्षेत्र में महफिल ढाबे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बर्तन कारोबारी शाकिर ने मूंढापांडे के नियामतपुर निवासी मोहसिन चौधरी और मूंढापांडे के चमरूआ निवासी सरताज चौधरी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उधार दिए रुपये वापस मांगने से नाराज होकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने मंगलवार की देर रात आरोपी सरताज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार की सुबह आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे नया मुरादाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मोहसिन को भी गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मोहसिन के दाहिने पैर में गोली लगी थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी मोहसिन का उपचार कराने के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें