फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हत्यारोपी अमृता से एक साल पहले मां-बाप ने तोड़ लिया था रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र रामकेश मीणा की हत्यारोपी कटघर निवासी अमृता चौहान से उसके मां-बाप ने एक साल पहले ही अपना रिश्ता तोड़ लिया था। उन्होंने उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। अमृता अपने मां-बाप और अन्य परिजनों को जेल भिजवाने की धमकी देती थी जिससे तंग आकर मां-बाप ने उसे दूरी बना ली थी। कटघर थानाक्षेत्र के मिलक पंडित नगला निवासी राजवीर सिंह और उनकी पत्नी कामिनी शिक्षिक हैं। दंपती ने करीब एक साल पहले बेटी अमृता चौहान से संबंध खत्म कर लिए थे। पिता की ओर से इसकी सूचना अखबार में प्रकाशित कराई गई थी जिसमें बेटी के गलत संगत में पड़ने, विरोध करने पर उन्हें और भाई को धमकाने का जिक्र किया गया है। अमृता चौहान को मां-बाप ने आठ जुलाई को अपनी चल अचल संपत्ति से भी बेदखल कर दिया था। अमृता का एक भाई दिल्ली और दूसरा मुरादाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा है। अमृता ने बीएससी फॉरेंसिक साइंस करने के बाद बीएससी कंप्यूटर साइंस में दाखिला लिया है।
विज्ञापन




पांच अक्तूबर की रात की गई थी हत्या
नई दिल्ली। उत्तरी जिला के तिमारपुर इलाके में पांच अक्तूबर की रात यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र रामकेश मीणा (32) की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कटघर के मिलक पंडित नगला निवासी अमृता चौहान (21), नागफनी के बंगला गांव निवासी उसके पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप (27) और सुमित के दोस्त संदीप कुमार (29) को गिरफ्तार किया गया है।
रामकेश के पास अमृता के अश्लील वीडियो और फोटो एक हार्ड डिस्क में थे। बार-बार मांगने पर वह उनको नहीं दे रहा था। इसी बात पर अमृता ने अपने पूर्व प्रेमी सुमित के साथ मिलकर रामकेश की हत्या की साजिश रची थी। पांच अक्तूबर की रात को उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद पेट्रोल डालकर कमरे में आग लगा दी। बाद में रसोई से एलपीजी सिलिंडर को खोलकर उसे भी आग में रख दिया गया था। आग लगाने से पहले आरोपियों ने हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग व अन्य सामान कमरे से ले लिया था।
विज्ञापन



00
पुलिस को ऐसे मिला सुराग
दिल्ली के उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 6 अक्तूबर की रात को गांधी विहार स्थित मकान नंबर-ई-60 की चौथी मंजिल पर आग लगने की खबर मिली थी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने पर टीम को एक बुरी तरह जला हुआ शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त रामकेश मीणा के रूप में हुई।रामकेश यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो सीसीटीवी फुटेज में एक युवती और दो युवक वारदात के समय रामकेश के कमरे के पास देखे गए। जांच में लड़की की पहचान अमृता चौहान के रूप में हुई। उसकी लोकेशन वारदात वाली रात उसी इलाके में पाई गई।

00
युवती से सुनाई साजिश की कहानी
पूछताछ में अमृता ने अपराध कबूल करते हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने बताया कि वह रामकेश मीणा के साथ मई 2025 से सहमति संबंध में रह रही थी। अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट करने को कहा तो वह तैयार नहीं हुआ। वह कोई न कोई बहाना बना देता था। यह बात उसने अपने पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप को बताई। हत्या में सुमित ने अपने दोस्त संदीप को शामिल किया। 5-6 अक्तूबर की रात तीनों ने रामकेश की गला दबाकर हत्या कर दी।
00
पूर्व प्रेमिका की कॉल पर दोस्त को लेकर दिल्ली पहुंच गया था सुमित
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र के बंगलागांव निवासी सुमित कश्यप अपने पिता किशन कश्यप के साथ एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी करता है। सुमित के अमृता चौहान से प्रेम संबंध रहे हैं। अमृता दिल्ली पढ़ाई करने चली गई तो दोनों के संबंध खत्म हो गए थे। करीब तीन साल पहले सुमित ने मोहल्ले में ही रहने वाली रोशनी से शादी कर ली थी। दंपती का एक बेटा है। पूर्व प्रेमिका की कॉल आई तो वह उसकी मदद करने दिल्ली पहुंच गया था। आरोपी सुमित ने अपने साथ अपने दोस्त संदीप को भी शामिल कर लिया था।

00
दोस्ती की चक्कर में अपना भविष्य कर लिया खराब

मुरादाबाद। संदीप कुमार पीटीसी में प्राइवेट पर सफाई का काम करता है। इसके अलावा एसएससी की तैयारी भी कर रहा था। पिता संजय ने बताया कि सुमित से उसकी दोस्ती थी। सुमित ने उसे कॉल बुलाया था। संदीप केवल सुमित के कपड़े पहुंचाने गया था। संदीप हत्या में शामिल नहीं रहा है। पुलिस इस मामले में जांच करेगी तो सच सामने आ जाएगा। दिल्ली पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई थी लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें