फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दूसरे के नाम पर रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड-2 की परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, एक आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

मुरादाबाद। एमआईटी में दूसरे के नाम पर रेलवे भर्ती बोर्ड टेक्नीशियन ग्रेड-2 की परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई पकड़ा गया। इस मामले में बेन्यू प्रभारी ने सिविल लाइंस थाने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की टेक्नीशियन ग्रेड-दो की परीक्षा 26 दिसंबर को एमआईटी में हुई। इस दौरान दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई को परीक्षक ने पकड़ लिया। इस मामले में बेन्यू प्रभारी महमूदपुर माफी निवासी पप्पू राजा ने सिविल लाइंस थाने को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी टीम के सदस्य शोभित कुमार, रजत, अरविंद कुमार, रोहित, मनोज, प्रेरक सिंह के साथ आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-2 की परीक्षा के दौरान ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच रेलवे भर्ती बोर्ड से सूचना मिली कि अनुक्रमांक 212243131187441 उम्मीदवार राजकुमार मीना के स्थान पर लखन मीना पुत्र भरत मीना जालसाजी के तहत परीक्षा दे रहा है। सूचना के आधार पर बेन्यू इंचार्ज टीम के साथ कमरा नंबर 403ए सीट नंबर 41 पर पहुंचे। टीम ने परीक्षा दे रहे उम्मीदवार से उसके प्रवेश पत्र और आधार कार्ड का फोटो मिलाया, लेकिन आधार कार्ड पर लगा फोटो प्रवेश पत्र के फोटो में नहीं मिला। इस पर सख्ती से उम्मीदवार से उसका सही नाम और पता पूछा गया तो उसने अपना नाम लखन मीना पुत्र भरत मीना निवासी ग्राम मीना कलेता बामनवास, पोस्ट मीना कोलेता जनपद सवाई माधोपुर राजस्थान बताया।
उसने बताया कि राजकुमार और आरोपी दोनों एक ही गांव के हैं। उसने बताया कि राजकुमार मीना के आधार कार्ड पर अपना फोटो एडिट करा दिया था, ताकि मैं राजकुमार मीना की जगह परीक्षा दे सकूं। यह काम मैंने राजकुमार मीना से पैसों के लालच में सहमति से किया। अपनी गलती के लिए वह माफी मांगने लगा। लखन मीना ने धोखाधड़ी और जालसाजी करके दूसरे व्यक्ति की जगह परीक्षा देकर नियम का उल्लंघन कर आपराधिक कृत्य किया है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने लखन मीना और राजकुमार मीना के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें