फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सात-आठ मार्च को होगी नगर निगम की स्वच्छता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केंद्र सरकार की टीम सात-आठ मार्च को महानगर आएगी। टीम शहर की स्वच्छता परखेगी। स्वच्छता सर्वेक्षण में निगम को अच्छे अंक मिलें, इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 और स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने स्वच्छता का निरीक्षण करने के लिए तीन माह पहले 22 अधिकारियों की टीम लगाई है। नगर आयुक्त स्वयं सुबह पांच बजे स्वच्छता का निरीक्षण करने निकल रहे हैं। नगर आयुक्त ने दावा किया कि नगर निगम मुरादाबाद राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता अवाॅर्ड जीतने का प्रबल दावेदार है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और कचरे के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहरवासी भी स्वच्छता पर ध्यान दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें