फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन से जुड़े नेता थे मुलायम सिंह यादव : कमाल अख्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित सपा के कार्यालय पर रविवार को देश के पूर्व रक्षा मंत्री, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाते हुए सपाइयों ने उन्हें याद किया। यहां उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मुलायम सिंह यादव द्वारा देश हित में किए गए कार्यों का जिक्र किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कांठ विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने गरीब, दबे कुचले, पीड़ित शोषित, पिछड़ों और दलितों को साथ लेकर चलने का काम किया। देश और प्रदेश के हित में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देश की जनता हमेशा याद रखेगी।
विधायक ने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुटने और जन-जन तक पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। सपा के वरिष्ठ नेता व जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवाद के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ते रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सपा के जिला उपाध्यक्ष अतीकुर्रहमान, विधान सभा अध्यक्ष नाजिम अली सैफी, युवा नेता अरशद फुरकान खां, अंजार चौधरी ठेकेदार, नफीस शाका कुरैशी, नौरतन सिंह यादव, शाकिर अली, सगीर अहमद, अमजद अली, मुजीब चौधरी, नईम अहमद अंसारी, राशिद सैफी, अनीता देवी, जगराज सिंह, मनोज चौधरी, देवेंद्र यादव, चंद्रभान यादव जयदेव प्रजापति, जुहैब रहीस, महेंद्र सिंह आदि सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें