फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम: दो बजे के बाद शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुहर्रम को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। शुक्रवार की दोपहर दो बजे से शनिवार की सुबह दस बजे तक शहर में भारी वाहन नहीं आएंगे। इस दौरान रोडवेज की बसें भी शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगी। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि संभल चौराहा से कोहिनूर तिराहा नो ट्रैफिक जोन रहेगा।
विज्ञापन

-
यह रहेगी व्यवस्था
- कांठ रोड से आने वाली रोडवेज की बसें शेरुआ चौराहा तक आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी।
- बिलारी, संभल रोड, दिल्ली रोड से आने वाली प्राइवेट और रोडवेज बसें आजाद नगर टीपी नगर तक आएंगी और वहीं वापस जाएंगी।
- ठाकुरद्वारा, काशीपुर, स्वार, टांडा रोड से आने वाली बसें काशीपुर तिराहा तक आएंगी और वहीं से वापस चली जाएगी।
- रामपुर-बरेली की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें हनुमान मूर्ति तिराहा तक आएंगी वहीं से वापस चली जाएंगी।
- संभल चौराहा से कोहिनूर तिराहा नो ट्रैफिक जोन रहेगा।
- भारी वाहनों का शुक्रवार की देर से बंद कर दिया गया है और यह व्यवस्था शुक्रवार की देर रात तक रहेगी।
- डंपरों का संचालन शुक्रवार की सुबह छह बजे से शनिवार की 11 बजे तक बंद रहेगा।


17 जोन और 42 सेक्टर में बांटा शहर
मुरादाबाद। मुहर्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा कड़े इंतजाम किए हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शहर को 17 जोन और 42 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें पांच सीओ, 25 इंस्पेक्टर और 221 दरोगा, 255 हेड कांस्टेबल, 265 कांस्टेबल और 75 महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। पीएसी की चार प्लाटून तैनात की गई है। जगह जगह करीब 200 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें