फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर एफओबी के लिए रेल प्रशासन को लिखेंगे पत्र - राधामोहन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्यसभा सांसद और रेलवे की स्थायी समिति के चेयरपर्सन राधामोहन सिंह ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। रामपुर में उपचुनाव के मद्देनजर आए सांसद लौटते समय मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ठहरे थे। उन्होंने कहा कि वे मुरादाबाद स्टेशन पर लंबित एफओबी निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए रेलवे प्रशासन को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि प्लेटफार्म नंबर एक पर फुटओवर ब्रिज लंबे समय तक बंद था। यहां ट्रैक पार करते समय दो दुर्घटनाएं हुईं। इसके बाद रेलवे ने नया पुल बनाने के लिए पुराने पुल को तोड़ डाला। अप्रैल माह में पुराना पुल हटा दिया गया। इसके बाद अब तक नया पुल स्थापित नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए लगभग तीन सौ मीटर दूर दूसरे पुल की सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।
बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को इसमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। राज्यसभा सांसद ने अमर उजाला से बात करते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद मंडल समेत देश भर में नए रेल ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। समपार फाटकों पर स्टाफ की नियुक्ति और इंटरलॉकिंग की जा रही है। कुछ फाटकों को बंद कर अंडरपास बनाए जा रहे हैं। ये कार्य दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए किए जा रहे हैं। बताया कि 2014 से पहले हर वर्ष रेलवे ट्रैक पर तकरीबन 150 दुर्घटनाएं हो रही थीं। अब यह आंकड़ा घटकर 50-55 तक रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें