फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद हसन बोले: केंद्र ने जामिया और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी का बजट किया कम, भाजपा की विकास यात्रा राजनीतिक एजेंडा

Sun, 10 Dec 2023 05:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन  कहा कि विकसित देशों की तरह हिंदुस्तान की सभी यूनिवर्सिटी का बजट बढ़ाया जाना चाहिए। सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का बजट 15 प्रतिशत घटा दिया है, जो चिंताजनक है।
विज्ञापन
मुरादाबाद सांसद एसटी हसन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सांसद डॉ, एसटी हसन ने कहा कि भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा मात्र राजनीतिक एजेंडा है। भाजपा चुनाव के लिए यह अभियान अधिकारियों के माध्यम से चला रही है। सांसद ने कहा कि उन्होंने लोकसभा में मुद्दा उठाया था कि रक्षा के बाद शिक्षा का बजट देश के लिए महत्वपूर्ण है। देश में जीडीपी का मात्र तीन प्रतिशत बजट शिक्षा पर खर्च होता है।

विज्ञापन


वही अमेरिका में पांच प्रतिशत और दक्षिण अफ्रीका में सात प्रतिशत शिक्षा पर खर्च किया जाता है। उन्होंने कहा कि विकसित देशों की तरह हिंदुस्तान की सभी यूनिवर्सिटी का बजट बढ़ाया जाना चाहिए लेकिन सरकार ने 2014-14 और 2021-22 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का बजट 15 प्रतिशत घटा दिया है, जो चिंताजनक है।

बजट के अभाव में यूनिवर्सिटी के कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाते हैं। केंद्र सरकार सरकार ने जेएनयू का बजट ढाई सौ गुना, बीएचयू का दोगुना बढ़ा दिया है। इस प्रकार का दोहरा मापदंड शिक्षा क्षेत्र के लिए उचित नहीं है। इस मामले में केंद्र सरकार को बजट बढ़ाने के लिए विचार करना चाहिए। उनका कहना था वह किसी यूनिवर्सिटी का बजट घटाने के पक्ष में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें