फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम की मूरत: पति ने जिंदगी भर की देश सेवा, देहांत के बाद पत्नी ने बनवाई मूर्ति, अनावरण के दौरान छलके आंसू

Sun, 10 Dec 2023 03:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मूंढापांडे निवासी क्रांति देवी के पति अतर सिंह सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर थे। वह 2022 में रिटायर्ड हुए और बीमार रहने के बाद उनका देहांत हो गया था। इसके बाद ही क्रांति देवी ने पति की मूर्ति बनवाने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन
मुरादाबाद में पति की मूर्ति बनवाने वाली क्रांति देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मूंढापांडे के सैंजना गांव निवासी क्रांति देवी ने अपने पति की मूर्ति बनवाई है। इसके निर्माण में करीब 10 लाख रुपये का खर्च आया है। शनिवार को सीआरपीएफ के डीआईजी सुभाष चंद ने मूर्ति का अनावरण किया। क्रांति देवी के पति अतर सिंह सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर थे।

विज्ञापन


वह एक अक्तूबर 2022 को अमेठी के सेवानिवृत्त हो गए थे। करीब दो माह बाद ही कैंसर की बीमारी से ग्रस्त अतर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। क्रांति देवी ने पति के तीजे की रस्म पर भी निर्णय लिया था कि वह अपने पति की मूर्ति बनवाएंगी। उन्होंने गांव के बाहर दरोगा जी फार्म हाउस में ही मूर्ति बनवाने का निर्णय लिया था।

शनिवार को मूर्ति का अनावरण किया गया। क्रांति देवी ने डीआईजी को सीआरपीएफ के वेलफेयर के लिए 5000 रुपये चेक सौंपा। वह हर साल पांच हजार रुपये सीआरपीएफ वेलफेयर के लिए दान करेंगे। डीआईजी ने क्रांति देवी के इस कार्य की प्रशंसा की और कहा कि हमें क्रांति देवी से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट नीलम भी मौजूद रहीं। इसी दौरान क्रांति देवी के चारों बेटे और दामाद बलवंत सिंह भी मौजूद रहे।

इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जीआरपी के इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है। शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने ध्रुव के वर्दी पर पदक लगाया। जीआरपी इंस्पेक्टर कुंदरकी के थाना प्रभारी रहे हैं। कुंदरकी में तैनाती के दौरान एक इंजीनियर की अपरहण के बाद हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


इस घटना का ध्रुव कुमार ने काफी बुद्धिमता के साथ खुलासा किया था। अपहर्ता इंजीनियर की हत्या के बाद फिरौती मांग रहे थे। इंस्पेक्टर ने नोटो के बीच जीपीएस लगाकर बदमाशों की लोकेशन का पता लगा लिया और उनको गिरफ्तार कर घटना का खुलासा था। ध्रुव की कार्यकुशलता के चलते उनको केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सम्मान प्रदान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें