फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद बर्क बोले: 'पीस कमेटी की बैठक में मुसलमानों को धमकाया जा रहा, ऐसी बैठकों का बहिष्कार किया जाए'

Thu, 06 Mar 2025 10:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

सांसद ने कहा कि पीस कमेटी की बैठक में जो अधिकारी धमका रहे हैं उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए। सांसद ने आगे अपील करते हुए कहा है कि हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों को खुद ही समझदारी दिखाते हुए एक दूसरे का ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीस कमेटी की बैठक में एक पक्ष (मुसलमानों) को धमकाया जा रहा है। इस तरह की बैठक का बहिष्कार करना चाहिए। जामा मस्जिद को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है कि वह विवादित ढांचा है। इस तरह की अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। यह बात सपा के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कही है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दीपा सराय स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि पीस कमेटी की बैठक में जो अधिकारी धमका रहे हैं उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए। सांसद ने आगे अपील करते हुए कहा है कि हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों को खुद ही समझदारी दिखाते हुए एक दूसरे का ख्याल रखना चाहिए। होली के दिन जुमे की नमाज भी होनी है। इसलिए दोनों समुदाय के लोग आपसी सौहार्द से रहें और एक दूसरे की भावनाओं का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन

सांसद ने आगे कहा कि जामा मस्जिद के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। उपासना अधिनियम 1991 के तहत मस्जिद पूरी तरह से सही और सुरक्षित है। संविधान मुस्लिमों को यह अधिकार देता है कि वह मस्जिद की हिफाजत करें। कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने के प्रयास में हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें