कुंदरकी। संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क बुधवार को कुंदरकी पहुंचे। उन्होंने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन के शिफ्टिंग कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरूल्ला के ख्वाजा नगर में 33 केवी की हाईटेंशन लाइन घरों के ऊपर से गुजर रही थी। इसके तार नीचे होने से कई विद्युत हादसे हुए, जिनमें चार लोगों की जान गई। जियाउर्रहमान बर्क ने लगभग दो साल पहले विधायक रहते हुए इसे हटाने की मांग की थी। अब विद्युत विभाग द्वारा लाइन शिफ्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सांसद ने अधिकारियों से जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने को कहा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इससे हादसों का खतरा कम होगा और उन्हें राहत मिलेगी। संवाद