फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहलेबैत की मुहब्बत के बिना जन्नत नहीं : मौलाना इकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मुजफ्फरनगर से आए मौलाना इकरार हुसैन कुम्मी ने कहा कि अहलेबैत की मुहब्बत के बिना जन्नत नहीं मिलेगी। उन्होंने नबी की बेटी जनाबे फातिमा जहरा को महिलाओं के लिए आदर्श बताया।
विज्ञापन

मौलाना ने बताया कि यह ब्रह्मांड रसूल ए करीम और अहलेबैत के कारण बना है। जनाबे फातिमा जहरा रसूल ए करीम की वारिस थीं। बागे फिदक पर उनका अधिकार था, जिस पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। इसके खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई।
मौलाना ने हजरत फातिमा जहरा की शहादत का बयान किया। उन्होंने कहा कि रसूल ए इस्लाम के निधन के बाद अहलेबैत पर जुल्म शुरू हो गए। रसूल की बेटी के घर को आग लगा दी गई और उन पर जुल्म किए गए। इन जुल्मों के कारण उनकी शहादत हुई। फिदक फाउंडेशन की ओर से आयोजित दूसरी मजलिस में अरबाज हैदर रिजवी ने मरसिया पढ़ा। मौलाना अफजल मेंहदी नकवी, गुलाम मेहंदी नकवी, नय्यर अब्बास रिजवी और अजहर अब्बास नकवी ने विचार व्यक्त किए। नावेद रिजवी ने संचालन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें