पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान
सांसद आजम खां ने किसानों की जमीनों को कब्जाने के तीन और मामलों में अग्रिम जमानत हासिल करने के लिए सेशन कोर्ट में अर्जी दी है। इन सभी मामलों की सुनवाई नौ अगस्त को निर्धारित की गई है।
सांसद आजम खां पर जौहर यूनिवर्सिटी के लिए आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जाने के कुल 28 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य प्रकरणों के भी कई मामले दर्ज हैं।
आजम खां की ओर से कुछ दिन पहले सेशन कोर्ट में किसान की जमीन कब्जाने के मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई नौ अगस्त को होनी है।
इस बीच आजम खां ने मंगलवार को आजम खां की ओर से किसानों की जमीन कब्जाने के तीन और मामलों में सेशन कोर्ट की शरण ली है। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सेशन कोर्ट में याचिका दायर की है। सेशन कोर्ट इन तीन याचिकाओं पर भी नौ अगस्त को सुनवाई करेगा।