फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद, कल से हल्के वाहन एक लेन में चलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन माह के अंतिम सोमवार के मद्देनजर बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे से दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है जबकि छोटे वाहनों के लिए शनिवार से वनवे व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे से दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। इन वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है। कांठ रोड पर भी वनवे व्यवस्था कर दी गई है।
शनिवार की सुबह से हाईवे पर हल्के वाहनों के लिए वनवे व्यवस्था रहेगी। इसके बाद रविवार की सुबह छह बजे से सोमवार की शाम तक हाईवे पर छोटे वाहनों का संचालन भी बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान हाईवे के दोनों लेन में कांवड़ियों और उनके वाहन ही चलेंगे।
विज्ञापन



रविवार को फव्वारा चौक से दिल्ली रोड जीरो प्वाइंट तक बाइक भी नहीं चलेगी
मुरादाबाद। रविवार की सुबह छह बजे से फव्वारा चौराहा से पाकबड़ा जीरो प्वाइंट तक सभी प्रकार के वाहनों का संचालन बंद रहेगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि 22, 23 और 24 अगस्त को महानगर में कांठ रोड, दिल्ली रोड और स्टेशन रोड पर ऑटो, ई-रिक्शा, ई-ऑटो का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें