यह रहेगी डायवर्जन की व्यवस्था
- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन शाहजहांपुर से बदायूं, बबराला, नरौरा और बुलंदशहर के रास्ते भेजे जा रहे हैं और इसी रास्ते से वापस आ रहे हैं। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन संभल, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर और हापुड़ होकर दिल्ली भेजे जा रहे हैं इसी रास्ते से वापस आ रहे हैं।
- बरेली और रामपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बिलारी, सिरसी, संभल, चौधरी सराय और गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते निकाले जा रहे हैं। मुरादाबाद से मेरठ और दिल्ली जाने वाले वाहन गांगन तिराहा, मनोटा, सिरसी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर और हापुड़ होकर भेजे जा रहे हैं।
- दिल्ली-गाजियाबाद से रामपुर, बरेली और लखनऊ जाने वाले भारी वाहन हापुड़, सिंभावली, डिबाई, नरौरा और बदायूं के रास्ते भेजे जा रहे हैं। बिजनौर और हरिद्वार की ओर जाने वाले भारी वाहन काशीपुर तिराहा, ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़ और धामपुर होकर जा रहे हैं और इसी मार्ग से वापस आ रहे हैं।
कांवड़ यात्रा मार्गों पर एटीएस की कड़ी निगरानी
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिस के अलावा एटीएस भी कांवड़ यात्रा मार्गों की विशेष निगरानी कर रही है। कांठ रोड और दिल्ली रोड जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर एटीएस की टीमें सक्रिय हैं। इन रास्तों से बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजरते हैं।
एटीएस की यह निगरानी खुफिया जानकारी जुटाने पर केंद्रित है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।