फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। अलीगंज मार्ग पर बहेड़ी रोशनपुर के नजदीक बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम किस्वानंगला निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता परम सिंह (56) बृहस्पतिवार की रात बाइक से ग्राम पीलकपुर से अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि ग्राम बहेड़ी रोशनपुर के पश्चिम स्थित पुराने मेंथा ऑयल प्लांट के पास दौलपुरी तिराहे की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में परम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने रोहित कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। परम सिंह के दो पुत्र व एक पुत्री है। बताया कि परम सिंह मुरादाबाद महानगर में स्थित एक कारखाने में मजदूरी का काम करते थे। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है एवं अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें