फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रक में पीछे से घुसी बाइक... दिवाली मनाने नैनीताल लौट रहे युवक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे आगे चल रहे ट्रक में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में नैनीताल के कालाढूंगी निवासी मृणाल उर्फ मोनू (25) की मौत हो गई, जबकि फुफेरा भाई शैलेंद्र घायल हो गया। हादसे के समय दोनों भाई दिवाली मनाने दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मृणाल उर्फ मोनू हैदराबाद स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था, जबकि उसका फुफेरा भाई शैलेंद्र दिल्ली की निजी कंपनी में काम करता है। घायल शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि मृणाल के बड़े भाई शैलेश आर्मी में हैं। 29 नवंबर को उनकी शादी तय है। मृणाल भाई की शादी में शामिल होने और दिवाली का त्योहार मनाने के लिए पांच दिन पहले ही हैदराबाद से घर लौटा था।
तीन दिन पहले वह शादी और दिवाली की खरीदारी के लिए शैलेंद्र के पास दिल्ली पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को दोनों भाइयों ने खरीदारी की और शुक्रवार तड़के तीन बजे नैनीताल के लिए बाइक से रवाना हो गए। सुबह करीब साढ़े सात बजे इनकी बाइक पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर टीएमयू के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन

इससे बाइक ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में दोनों भाई बाइक समेत सड़क पर गिर गए और मृणाल के सिर में गंभीर चोट आई जबकि शैलेंद्र भी घायल हो गया। इसके बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका। दोनों भाइयों को सड़क पर पड़ा देख लोग जुट गए और पुलिस बुला ली।
घायलों को टीएमयू भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने मृणाल उर्फ मोनू को मृत घोषित कर दिया। शैलेंद्र ने इस हादसे की जानकारी अपने और मृणाल के परिवार के लोगों को दी। दोपहर बाद दोनों के परिजन मुरादाबाद पहुंच गए। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये हादसा करने वाले ट्रक और चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें