फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बीघा जमीन के लिए मां को मौत के घाट उतारा, फिर पत्नी के साथ भाग गया बेटा

Tue, 05 Nov 2019 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

धनारी थाने के पीपलवाला गांव में इकलौते बेटे ने रविवार की रात अपनी बूढ़ी मां को जमकर पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। कुछ ग्रामीणों ने वृद्धा को बचाने की कोशिश की। लेकिन, युवक व उसकी पत्नी ग्रामीणों को बुरा भला कहने लगे। 

विज्ञापन


वृद्धा की हत्या के बाद आरोपी बेटा पत्नी और बच्चों के साथ भाग गया। सोमवार की सुबह दस बजे पहुंचे दामाद ने पुलिस को तहरीर दी। हत्यारोपी पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस के अन्ुसार, रविवार की रात करीब दो बजे बेटे के डर से बिरजा देवी पडोसन रेणुका पत्नी मोहन लाल के घर सो रही थी। करीब दो बजे सुम्मेरी अपनी मां को सोते समय से खींच लाया और घर के बाहर ही घसीटकर पीटने लगा, जिससे उसका चेहरा लहूलुहान हो गया। 
विज्ञापन


गांव के लोग बीच बचाव के लिए दौड़े, लेकिन सुम्मेरी व उसकी पत्नी रामवती ग्रामीणों को धमकी देने लगे। इसके बाद सुम्मेरी अपनी मां को घर के अंदर ले गया, जहां गला बदाकर मां की हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें