फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ने दिए ताने तो पिया का घर छोड़ गई बहू

Fri, 08 Jul 2016 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मझोला थानाक्षेत्र के लाइन पार में रहनी एक महिला अपनी सास के तानों से तंग आकर पिया का घर छोड़ कर चली गई। पिछले पंद्रह दिन से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। गुरुवार को पुलिस ने महिला  को कटरा से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसे बेटा पैदा न होने पर सास ताने दे दी हैं। जिससे तंग आकर वह चली गई थी। पुलिस ने महिला को परिजनों के हवाले कर दिया है। लाइनपार निवासी दवा व्यापारी की शादी फिरोजाबाद में रहने वाली युवती से हुई थी।

शुरुआत में दोनों का वैवाहिक जीवन अच्छा बीता। इनकी एक बेटी है। जो नौवीं कक्षा में पढ़ती है। लेकिन पंद्रह दिन पहले महिला अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की महिला शाहजहांपुर के कटरा में है।
विज्ञापन


पुलिस ने दबिश देकर महिला को बरामद कर लिया। इसके बाद महिला को मुरादाबाद लाया गया। महिला ने बताया कि वह हरिद्वार, गुड़गांव, दिल्ली, हरियाणा और जहां उसका मन किया वह घूमती रही। पुलिस ने महिला के मायके वालों को भी बुला लिया। इसके बाद शाम को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें