सौतेले
पिता द्वारा अपने बेटे की पिटाई से क्षुब्ध मां अपनी जान देने रेलवे ट्रैक
पर पहुंच गई। ट्रेन आती देख उसने अपनी गर्दन पटरी पर रख दी। गनीमत रही कि
कुछ लोगों की नजर महिला पर पड़ गई और उन्होंने उसे बचा लिया। खबर मिलने पर
पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद पुलिस महिला को लेकर थाने चली गई।
खबर मिलने
पर महिला का पति और बेटा भी थाने आ गए। देर रात थाने में पति-पत्नी में
समझौता हो गया। आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला बबली मूलरूप से
बिहार की रहने वाली है। कटघर के देहरी गांव में रहने वाले पप्पू से महिला
की दूसरी शादी हुई थी।
पहले पति से हुए बेटे को महिला अपने साथ लेकर देहरी
आई थी। गुरुवार को पप्पू की जेब से दो हजार रुपये गायब हो गए थे। उसे शक था
कि रुपये महिला के बेटे ने ही निकाले हैं। उसने बेटे को पीटना शुरू कर दी।
जबकि बेटा बार बार इंकार कर रहा था कि उसने रुपये नहीं लिए हैं।
बेटे को
बचाने आई बबली के साथ भी पप्पू ने मारपीट की। इसके बाद पप्पू मां-बेटे को
घर से बाहर निकालने लगा। जब विरोध किया तो दोनों को बेरहमी से पीटा। इसके
बाद महिला ने आत्महत्या करने की ठान ली। वह गोविंद नगर में रेल ट्रैक के
पास पहुंच गई और पटरी पर गर्दन रखकर जान देनी चाही।
ट्रेन पहुंचने ही वाली
थी कि रेलवे ट्रैक के पास घूम रहे लोगों की नजर महिला पर पड़ गई। उन्होंने
दौड़कर महिला को बचा लिया। इसके बाद सूचना देकर पुलिस को भी बुला लिया।
कटघर एसएसआई कृपा शंकर सक्सेना ने बताया कि रुपये को लेकर पति पत्नी के बीच
विवाद हो गया था।