फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के सदमे में मां की भी मौत

Sat, 17 Oct 2015 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जवान बेटे की मौत का ऐसा सदमा लगा कि वृद्ध मां ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इससे पूरे गांव में मातम छा गया। दो महीने पहले मृतका का बेटा घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला था। उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन




कांठ के गांव कासमपुर के असलम (25) पुत्र इमामुद्दीन का शव 22 जुलाई को घर के अंदर छत में लगे कड़े में फांसी पर लटका मिला था। उस दिन उसका पूरा परिवार एक विवाह समारोह में बिजनौर गया हुआ था। परिवार वालों ने उसकी हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।


26 जुलाई को पुलिस ने असलम के शव को कब्र से उखाड़कर पोस्टमार्टम कराया था। फोरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया था। शुक्रवार सुबह असलम की मां रुकसाना (55) ने भी दम तोड़ दिया। परिवार व मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जिस दिन से बेटे की मौत हुई थी उसी दिन से वृद्ध रुकसाना सदमे में थी। वह न किसी से बोलती थी और न ही ठीक से खाती पीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें