फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ऑन डिमांड नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाली मां-बेटी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में ऑन डिमांड नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाली मां-बेटी को जाल में फंसाने के लिए पुलिस कर्मी ग्राहक बन गए। उन्होंने फोन के जरिए मां बेटी से संपर्क किया तो खुद ही सप्लाई देने आ गईं। पुलिस ने मां बेटी को गिरफ्तार कर उनसे दो चरस, स्मैक और नकदी के अलावा मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक शायरा और उसकी बेटी सना के नशीले पदार्थों की तस्करी करने की जानकारी मिली थी। मां बेटी पुलिस को चकमा देकर फोन कॉल के जरिए लोगों से ऑर्डर लेकर उनके बताए स्थानों पर खुद ही सप्लाई कर रही थीं। पुलिस कर्मियों ने ग्राहक बनकर इनसे संपर्क किया तो चरस और स्मैक पहुंचाने के लिए तैयार हो गईं। पुलिस कर्मियों के बताए स्थान पर कुछ चरस और स्मैक पहुंचाने के बाद वापस चली गई। इसके बाद पुलिस टीम ने महिला दरोगा और सिपाहियों को साथ लेकर आरोपी शायरा के घर में दबिश दी। पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। इनसे दो किलो 135 ग्राम चरस, 13.04 ग्राम स्मैक मिली है जबकि 97 हजार 840 रुपये और मोबाइल मिला है। इस मामले में आरोपी महिला शायरा, उसकी बेटी सना, बेटे डिल्लन और दूसरी बेटी नाजिया समेत चार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी शायरा और उसकी बेटी सना को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें