फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा, चिकित्सक की भूमिका निभा रही झोलाछाप महिला भागी, अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। अपंजीकृत अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई गर्भवती की बिना डिग्रीधारी महिला ने डिलीवरी कराई। पहले नवजात और फिर महिला की मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा शुरू होते ही बिना डिग्री चिकित्सक की भूमिका निभा रही महिला भाग गई। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया है।
विज्ञापन

घटना कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरुल्ला में स्थित अलशिफा अस्पताल की है। नजदीकी गांव इमरतपुर सिरसी निवासी राहुल सैनी की पत्नी पूजा (22) और उसके नवजात शिशु ने रविवार सुबह जान गंवा दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और मां बेटे के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पति राहुल सैनी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। वहीं, कुंदरकी सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर सौरभ बरतरिया, डॉक्टर नवल किशोर ने मौके पर पहुंचकर अलशिफा अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें