डीएम मानवेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि के नए आवेदनों की समीक्षा की। जांच में पाया कि तहसील सदर में 882, ठाकुरद्वारा में 112, कांठ और बिलारी में नए आवेदन शून्य हैं। इस मामले में उन्होंने एसडीएम सदर और एसडीएम कांठ से आवेदनों के लंबित होने के कारणों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि शिकायतें मिलती रहती हैं कि कार्यालय में कुछ लोग किसी कारण से फाइलों को दबाकर बैठ जाते हैं। किसान कार्यालय का चक्कर काटते रहते हैं।
इसी प्रकार युवक प्रमाण पत्रों को लेकर परेशान रहते हैं। अब किसान सम्मान निधि के आवेदनों का सत्यापन निर्धारित समय से अंदर करना होगा। अन्य प्रमाण पत्रों और पेंशन योजनाओं के बारे में समय से पूरा करने के लिए अधिकारियों को तत्पर रहना होगा। आम जनता से जुड़ी समस्याओं के मामले में ढिलाई बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस प्रकार के मामले में फिर समीक्षा की जाएगी। थाना दिवस को कारगर बनाने के लिए फिर पहल की जाएगी।