फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अगवानपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)। कांठ रोड पर पेपर मिल चौराहा के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय युवक विमल कुमार की मौत हो गई। बाइक पर बैठा युवक का बड़ा भाई घायल हो गया। दोनों भाई शेरुआ स्थित अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। बुधवार सुबह पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के महलकपुर निजामपुर निवासी विमल कुमार हलवाई था। वह गांव में ही एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। परिवार में पत्नी निशु और छह माह की एक बेटी है। परिजनों के मुताबिक शेरुआ धर्मपुर में विमल के मौसेरी ससुर रहते हैं। मंगलवार की रात करीब 11 बजे विमल और उसका भाई अनुज शेरुआ में एक रिश्तेदार को छोड़ कर घर लौट रहे थे। पेपर मिल से पहले दून ढाबे के सामने पीछे से किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। जबकि बाइक सवार विमल और अनुज घायल हो गए। दोनों को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात विमल की इलाज के दौरान मौत हो गई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसा करने वाले वाहन चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें