फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शहर में दौड़ रहे 25 हजार से अधिक ई रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या और उनसे लगने वाले जाम पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने ई-रिक्शा के नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने माना है कि ई-रिक्शा की वजह से शहरों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। मुरादाबाद में 25 हजार से अधिक ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद में ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ने से प्रमुख चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। स्टेशन रोड, दिल्ली रोड, बुध बाजार, पीलीकोठी, इंपीरियल तिराहा और गलशहीद समेत कई इलाकों में ई-रिक्शा की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनती है। सड़कों पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा और सवारी बैठाने के लिए बीच सड़क पर रुकने से भी दूसरे वाहन चालकों को परेशानी होती है।
शहर में पहले से ही सीमित सड़कें और बढ़ते वाहनों का दबाव यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या ने समस्या को और गंभीर कर दिया है। हाईकोर्ट की टिप्पणी और नए पंजीकरण पर रोक के फैसले से ई-रिक्शा संचालन को लेकर नए सिरे से व्यवस्था बनाने की उम्मीद जगी है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि संबंधित विभागों के साथ बैठक कर ई रिक्शा के संचालन के लिए प्लान तैयार कियाजाएगा। जिससे शहर में जाम की स्थित उत्पंन न हो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें