फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को काटकर 10.43 लाख रुपये ले गए बदमाश

Sat, 20 Jun 2020 08:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के आर्य समाज रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को काट कर बदमाश 10.43 लाख रुपये निकाल ले गए। घटना किस समय हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन घटना की जानकारी शनिवार को शाम पांच बजे मिली।

विज्ञापन


जब आउटसोर्स कंपनी के कर्मचारी ने एटीएम का शटर उठाया, तो मशीन कटी हुई दिखाई दी। उसने बैंक शाखा के अंदर जाकर कर्मचारियों को जानकारी दी। इसके बाद पता लगा कि 16 जून को एटीएम में 15 लाख रुपये डिपॉजिट किए गए थे। 

इसके बाद 16 जून को रात करीब 10:37 बजे अंतिम ट्रांजैक्शन हुआ है। बैंककर्मियों के मुताबिक एटीएम में 10.43 लाख रुपये थे। सूचना मिलते ही एसपी यमुना प्रसाद मौके पर पहुंचे मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें