जर्मनी के एंबियंते में लगने वाले इस फेयर में दुनियाभर के खरीदार जुटते हैं। फेयर में शामिल होने के लिए जिले के निर्यातकों ने तैयारियां पूरी कर ली है। निर्यातकों ने हस्तशिल्प उत्पादों का सैंपल भेजना शुरू कर दिया है। निर्यातकों ने बताया कि हस्तशिल्प उत्पादों में नई डिजाइनों को पेश किया गया है। सबसे अधिक हस्तशिल्प उत्पाद की डिमांड घरेलू सामान का है। इस बार एल्यूमिनियम, स्टील, आयरन और लकड़ी के हस्तशिल्प उत्पाद ज्यादा हैं। वहीं पीतल के हस्तशिल्प उत्पाद बहुत कम हैं। निर्यातकों ने बताया कि बाजार के हिसाब से खरीदार सस्ते हस्तशिल्प उत्पाद खरीदना पसंद कर रहे हैं। द हैंडीक्रॉफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सतपाल ने बताया कि हस्तशिल्प उत्पादों की खास बात यह कि इसकी डिजाइनिंग किसी डिजाइनर द्वारा नहीं बनाया जाता है।
नई डिजाइनों के हस्तशिल्प उत्पादों के सैंपल किए जाएंगे पेश
- एमएचईए के अध्यक्ष नवेदुर्रहमान ने बताया कि जर्मनी फेयर में होम फैशन, लाइफस्टाइल, फर्निशिंग और फर्नीचर, गिफ्ट आइटम, लैंप और लाइटिंग, क्रिसमस और उत्सव से जुड़े साज-सज्जा के सामान आदि के सैंपल का प्रदर्शन किया जाएगा। जिले के निर्यातक इस मेले में नई डिजाइनों के हस्तशिल्प उत्पादों के सैंपल पेश करेंगे।
निर्यातकों ने कहा
- मेरे यहां एल्युमीनियम और ग्लास के डेकोरेटिव आइटम बनते हैं। हस्तशिल्प उत्पादों के सैंपल को शिप तक भेज दिया गया है। सभी सैंपल नई डिजाइनों में पेश किए गए हैं। फेयर लगने से दो दिन पहले स्टॉल लगाने की तैयारी कर लेंगे। - संजय चोपड़ा, निर्यातक
- अभी पूरी तरह से सैंपल तैयार नहीं हुआ है। वुड एंड ग्लास के हस्तशिल्प उत्पाद के सैंपल तैयार किए जा रहे हैं। नई डिजाइन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही सैंपल जर्मनी भेज दिया जाएगा। - सुनील कुमार, निर्यातक
- घरों में प्रयोग किए जाने वाले आइटम की ज्यादा डिमांड है। इसके अनुसार ही हस्तशिल्प उत्पादों के सैंपल तैयार किए गए हैं। सभी सैंपल में नई डिजाइन का प्रयोग किया गया है। जर्मनी फेयर के काफी उम्मीदें हैं।- सतपाल, सचिव, द हैंडीक्रॉफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन