मुगलपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात नशे की हालत में दो समुदायों के लोग भिड़ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष के लोग भाग गए।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव दौलारी में शराब के लिए पैसे न देने पर एक ग्रामीण को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दौलारी निवासी महिला रामो देवी ने बताया कि उसके पति लाखन सिंह 19 अक्तूबर को बाजार से मिर्च का बीज लेने गए थे।
वह बीज लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही लेखराज सिंह ने लाखन सिंह को रोक लिया। आरोप है कि उसने शराब पीने के लिए लाखन सिंह से रुपये मांगे। रुपये देने से इन्कार करने पर लेखराज ने लाखन पर हमला कर घायल कर दिया।
इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मूंढापांडे थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।