फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में दरिंदगी: दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी को अगवा किया, चलती कार में दुष्कर्म, श्मशान घाट पर फेंका

Thu, 16 Jan 2025 07:01 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)

सार

ठाकुरद्वारा में अनुसूचित जाति की किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने दोस्त के साथ मिलकर अगवा कर लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने अपने साथी की मदद से स्कॉर्पियो से अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को श्मशान घाट में स्कॉर्पियो से धक्का दे दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 14 जनवरी की सुबह गांव के बाहर गोबर डालने गई थी।

आरोप है कि इसी दौरान स्कॉर्पियो से ठाकुरद्वारा के पानूवाला निवासी राशिद ने अपने साथी की मदद से अगवा कर ली। इसके बाद आरोपी ने डरा धमकाकर चलती स्कॉर्पियो में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्द बोलकर उसे अपमानित भी किया।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने बाद आरोपी ने युवती को गांव के बाहर श्मशान के पास धक्का देकर भाग गया। किशोरी अपने घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता का पिता भी घर आ गया। बुधवार शाम वह बेटी को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अपहरण, दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता का मेडिकल कराया। एएसपी अमरिंदर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच पड़ताल की है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें