मुरादाबाद बस स्टैंड से काशीपुर जा रहे मजदूरों की ऑटो गुरुवार सुबह जलालपुर के पास मेन रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो चालक और तीन मजदूर घायल हो गए।
बताया गया कि सिद्धार्थनगर के पांच मजदूर काशीपुर महुआखेड़ा गंज टायर ट्यूब फैक्ट्री और फ्लेक्सी टॉप इंटरनेशनल कंपनी में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। सभी लोग मुरादाबाद बस स्टैंड पर उतरने के बाद ऑटो से आगे जा रहे थे।
इसी बीच सामने से आ रहे बोलेरो मैक्स पिकअप ने जलालपुर के पास मेन रोड पर ग्राम फरीदपुर हाजी के सामने ऑटो को टक्कर मार दी। दुर्गेश, राजेश और नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो मजदूर बलराम श्रीवास्तव और घनश्याम घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं मृतकों को शवगृह में रखवा दिया गया है।
इसके साथ ही दोनों वाहनों को सीधा करवा कर चौकी पर खड़ा करा दिया गया है। मृतक व घायलों के परिवार को सूचना दे दी गई है। साधारण चोटिल घनश्याम की तरफ से तहरीर लेकर अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।