फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ की पत्नी मुरादाबाद पहुंची, पति को निलंबित करने की मांग

Thu, 01 Oct 2020 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
राजेश कुमार सिंह की पत्नी मनीषा सिंह और बेटा उत्कर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अवैध रूप से दूसरी महिला को साथ रखने के आरोपाें में घिरे मुरादाबाद के जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह की पत्नी मनीषा सिंह और बेटा उत्कर्ष सिंह बुधवार दोपहर मुरादाबाद पहुंचे। मां और बेटे ने पत्रकारों से बातचीत कर डीपीआरओ पर कई गंभीर आरोप लगाए। महिला ने कहा कि पति नशे में उसे सिगरेट से जलाते थे। बेटे ने कहा कि पापा दरवाजा बंद कर मम्मी के साथ मारपीट करते थे।

विज्ञापन


मनीषा सिंह ने कहा कि उनके पति सरकारी गाड़ी से गाजियाबाद आते जाते हैं। निजी कार्य के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। नोएडा सेक्टर 52 के ई 62 निवासी मनीषा सिंह ने बताया कि पति राजेश कुमार सिंह के खिलाफ 22 सितंबर को गौतमबुद्घ नगर स्थित महिला थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें कई गंभीर धाराएं लगी हैं।

बावजूद इसके पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। न ही विभागीय कार्रवाई की गई है। मां-बेटे ने एडीएम प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह और एडीएम सिटी राजेंद्र सिंह सेंगर से मुलाकात की। डीपीआरओ के निलंबन की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र भी दिया। दोनों अफसरों ने महिला को आश्वासन दिया है कि इस मामले में शासन को रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन


- मेरे ऊपर लगाए गए आरोप झूठे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सच्चाई सामने आ जाएगी। उस लड़की को मैं बेटी की तरह पाल रहा हूं। पति पत्नी का विवाद है। कुछ दिन में सब ठीक हो जाएगा। - राजेश कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें