फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: 'क्षेत्र का माहौल हो रहा खराब', मॉडल शॉप के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, अफसरों को माैके पर आना पड़ा

Sat, 13 Jun 2026 06:08 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के सोनकपुर रोड पर प्रस्तावित मॉडल शॉप का स्थानीय महिलाओं और लोगों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में पहले से कई शराब की दुकानें हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है। उच्च अधिकारियों ने शॉप को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की बात कही। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में विरोध करती महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में सोनकपुर रोड पर बनाई जा रही मॉडल शॉप का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाएं सड़क पर उतर आईं और उन्होंने हंगामा किया। सिटी मजिस्ट्रेट और जिला आबकारी अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और विरोध कर रही महिलाओं और लोगों को समझाकर शांत किया। 

विज्ञापन


उन्होंने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर मॉडल शॉप कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया है। सोनकपुर पुल रोड पर पहले से कंपोजिट शराब की दो दुकानें और एक देसी शराब की दुकान है। इसके अलावा कुछ ही दूरी पर शाहपुर में भी एक कंपोजिट दुकान है।

इनके अलावा अब सोनकपुर रोड पर मॉडल शॉप बनाने की तैयारी शुरू कर दी। यह मॉडल शॉप सोनकपुर रोड पर बसंत विहार गली नंबर तीन के सामने ने बनाई जा रही है। बसंत विहार में रहने वाली रानी सिंह, ममता, ज्योति, आशा, गुड्डन, रिंकी समेत सैकड़ों महिलाएं यहां मॉडल शॉप बनाने के विरोध में उतर आई हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष डीएम से मिले थे और उन्होंने ज्ञापन देकर विरोध जताया था। शुक्रवार की दोपहर सीआरपीएफ जवान संत राम सिंह,  चंदन सिंह रैदास, अपना दल एस के महानगर अध्यक्ष विवेक गंगवार समेत क्षेत्र की अन्य महिलाएं इकट्ठा हो गई थीं।

शुक्रवार को मॉडल शॉप में शराब रखने की तैयारी चल रही थी। सिटी मजिस्ट्रेट, जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोगों से बात की। लोगों ने दोनों अधिकारियों को बताया कि इस रोड पर पहले ही कुछ ही दूरी पर दो कंपोजिट और एक देसी शराब की दुकान है।

इसके अलावा शाहपुर रोड पर भी कुछ दिन पहले ही एक कंपोजिट दुकान खुल चुकी हैं। इतनी दुकानों खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। देर रात तक लोग यहां शराब पीते हैं महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया है कि इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें