फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बिलारी में महिला की नाड़े से गला घोंटकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव, एक दिन पहले से थी गायब

Tue, 09 Jul 2024 11:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद)

सार

बिलारी में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। आशंका है कि कमरबंद के नाड़े से ही गला घोंटा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच कर शव को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
ओमवती की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलारी कोतवाली के भूड़मरेशी गांव में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव गांव के पास ही गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। ओमवती की उसी के कमर बंद के नाड़े से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। 

विज्ञापन


बेटी मिथलेश ने बताया कि उनकी मां ओमवती (50) सोमवार दोपहर बाद खेत में धान की पौध उखाड़ने के लिए गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को इसके बारे में बताया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।

नहीं मिलने पर आधी रात को बिलारी पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस के साथ तलाशने के दौरान गन्ने के खेत में ओमवती का शव पड़ा मिला। बिलारी सर्किल के सीओ राजेश कुमार ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों के इसके बारे में बात की।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। ओमवती का पति गोपाली सामान्य किसान हैं। उसके ती बेटे बबलू, अंकुश और प्रमोद हैं। अंकुश की शादी हो चुकी है। बबलू और प्रमोद मजदूरी करने पंजाब गए हुए हैं।

विवाहित बेटा अंकुश अपनी पत्नी अनीता के साथ अलग मकान में रहता है। ओमवती की चार बेटियों में सीमा, शीला और मीनू की शादी हो चुकी है। मिथिलेश अभी अविवाहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें