फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुम अपनी मां की माैत के जिम्मेदार हो': महिला ने डॉक्टर के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, साइबर सेल कर रहा जांच

Tue, 25 Nov 2025 05:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में एक महिला ने डाॅक्टर के खिलाफ टिप्पणी कर दी। पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के सोशल मीडिया एकाउंट की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस के पैसिफिक स्टार होम सोसायटी निवासी डॉ. प्रशांत कुमार पांडेय ने मनीषा सिंह नाम की महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि महिला ने फेसबुक पर उनके बार में आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

विज्ञापन


डॉ. प्रशांत कुमार पांडेय ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह विवेकानंद अस्पताल में बाल रोग विभाग में विभागाध्यक्ष हैं। उनकी बहन प्रीति त्रिपाठी ने अपनी प्रोफाइल बनाई थी। उन्होंने भांजी की शादी से संबंधित परिवार के फोटो पोस्ट किए थे।

इन फोटो में उनकी कोई फोटो नहीं है। डॉक्टर का आरोप है कि फेसबुक पर मनीषा सिंह के नाम से बनी आईडी से उनके बारे में आपित्तजनक टिप्पणी की गई है। डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि वह अपनी मां की मौत के जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


महिला के आरोपों से उनकी समाज में छवि को क्षति हुई है। डॉक्टर का दावा है कि उन्होंने अंतिम क्षणों तक अपनी मां की सेवा की है। उनका कहना है कि दिल की बीमारी के कारण अस्पताल में उनकी मां की मृत्यु हुई है। 

सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता का कहना है कि डॉक्टर की तहरीर पर मनीषा सिंह नाम की महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिविल लाइंस थाने की पुलिस साइबर सेल की मदद से इस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

महिला ने पति समेत छह पर दर्ज कराई प्राथमिकी
नागफनी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी साढ़े छह साल पहले योगेश कुमार उर्फ मोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुराली दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट की गई।

21 नवंबर को आरोपियों ने फिर से रकम की मांग की। महिला ने विरोध किया तो उसे कमरे में बंद कर पीटा गया। जिसमें वह घायल हो गई। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति योगेश कुमार उर्फ मोनू, ससुर सुरेश, सास दया, जेठ रिंकू, ननद बोबी और ननदोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें