फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विजेता बना मुरादाबाद

विज्ञापन
moradabad winner
विज्ञापन
मुरादाबाद। खेल निदेशालय उप्र और उप्र एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में सोनकपुर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को समापन किया गया। मुरादाबाद जनपद को एथलेटिक्स चैंपियनशिप का खिताब मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। रिले वेटन 100 मीटर दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण आईएएस अरुण कुमार विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। दो सौ मीटर दौड़ में पहले स्थान पर मुरादाबाद के मोहम्मद अंजुम, दूसरे स्थान पर आगरा के राकेश कुमार, तीसरे स्थान पर कानपुर के सुनील कुमार रहे। चार सौ मीटर दौड़ में प्रथम सहारनपुर के विजय कश्यप, द्वितीय मुरादाबाद के मोहम्मद शमशाद, तृतीय मुरादाबाद के ही मोहम्मद अंजुम रहे। ऊंची कूद में प्रयागराज के हरीश सिंह को पहला, आगरा के सूरज को दूसरा, आगरा के विजय कुमार को तीसरा स्थान मिला। डिस्कस थ्रो में मिर्जापुर के हर्षित शर्मा पहले, लखनऊ के आले हैदर दूसरे और बस्ती के अनुभव कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर अलीगढ़ की नीरू, दूसरे पर मुरादाबाद की ज्योति, तीसरे पर लखनऊ की पायल रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में मुरादाबाद की ज्योति को पहला, लखनऊ की पायल को दूसरा और लखनऊ की ही प्रतीक्षा यादव को तीसरा स्थान मिला। पैंथलान में सहारनपुर की हिमांशी राठौर प्रथम, सहारनपुर की स्वाति दूसरे स्थान पर रहीं। शाटपुट में मुरादाबाद की तबस्सुम बी को पहला, वाराणसी की गरिमा यादव को दूसरा और मुरादाबाद की वृद्धि सचदेवा को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एके गुप्ता, संयुक्त सचिव शमशाद आजमी, सिद्धार्थ यादव, हीरा सिंह, वलीउजामा खान, दक्ष चौधरी आदि रहे। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, सचिव जिला क्रिकेट संघ विजय कुमार गुप्ता, सचिव हैंडबाल संघ मुरादाबाद डॉ. अजय विक्रम पाठक, सचिव जिला बाक्सिंग संघ एसके क्षेत्री, सचिव जिला टीटी संघ योगेंद्र गौतम, पूजा देवी, रनदीप सिंह, ललिता चोहान, निशा, मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी, रंजीत राज, सीएल वर्मा, प्रदीप सक्सेना, श्रीलाल, धर्मेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें