फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad weather: धूप खिलने से कड़ाके की ठंड और कोहरे से राहत, फिलहाल बारिश के आसार नहीं...तापमान में उछाल

Tue, 30 Jan 2024 11:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में धूप खिलने के बाद ठंड से राहत मिली। सुबह कोहरे का असर अन्य दिनों के मुकाबले बेहद कम रहा। मौसम साफ रहने के कारण हाईवे पर यातायात सुचारु तरीके से चलता रहा। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में धूप खिलने के बाद मैच खेलते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की ठंड से परेशान शहरवासियों के लिए मंगलवार की सुबह राहत लेकर आई। सुबह से ही हल्की धूप खिलने के कारण लोगों को परेशानी नहीं हुई। तड़के हल्का कोहरा छाया रहा। इससे पहले सोमवार को धूप खिलने से गलन कम हुई। इसकी वजह से 24 घंटे में अधिकतम तापमान में सात डिग्री का उछाल दर्ज किया गया।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह कोहरा छाया हुआ था। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। अन्य दिनों की अपेक्षा ठिठुरन कम महसूस हुई। सुबह करीब 11 बजे सूरज की किरणें चमकने लगीं। शाम तक धूप खिली रही। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह वातावरण में नमी 95 फीसदी थी, जो शाम को घटकर 78 फीसदी रह गई। हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा पश्चिम से पूरब दिशा में रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अभी गलन और ठंड बरकरार रहेगी। हालांकि दिन में धूप खिल सकती है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें