फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad:  प्रेमिका से नहीं हो पाई शादी, युवक का टूट दिल... जहर खाकर छोड़ दी दुनिया, दोनों ने की थी लंबी बात

Fri, 11 Jul 2025 10:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

प्रेमिका से शादी न होने से आहत युवक ने जहर खा लिया। उसे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव में प्रेमिका से शादी नहीं होने पर युवक ने बृहस्पतिवार दोपहर जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां देररात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और परिवार और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


जहर खाकर जान देने वाला 25 वर्षीय युवक राज कपूर इलेक्ट्रशियन था। उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि एक लड़की से उसके प्रेम संबंध थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे लड़की राज कपूर के घर आई थी। युवती जिद पर अड़ गई कि वह राज कपूर से ही शादी करेगी।

इसकी भनक लगने पर लड़की परिजन भी आ गए। युवक के परिवार के लोगों ने लड़की के परिजनों से बात की लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद परिजन लड़की को अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन


प्रेमिका के वापस जाने और शादी न होने से दुखी युवक कमरे में चला गया। इसके बाद उसने जहर खा लिया। परिवार के लोगों ने युवक को उल्टियां करते देखा तो उससे पूछताछ की। जहर खाने की जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसएचओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के सेवन से मौत हुई है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें